केरेडारी। बीते दिन बज्रपात के चपेट में आने से पचडा़ पंचायत निवासी में अनिल कुमार दास की मौत हो गई। युवक के मौत पर पंचायत मुखिया महेश प्रसाद साव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किये। साथ ही मुखिया ने मृतक के पत्नि रेणु देवी को आर्थिक सहयोग किया।
मौके पर पंचायत सचिव तालेश्वर गोप, कोर्डिनेटर सचिन कुमार, समाजसेवी फुनेश्वर रजक, विनय कुमार, चंद्रनाथ महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 27