केरेडारी। केरेडारी पशु चिकित्सालय परिसर में पशु पालकों के बीच मुख्य मंत्री पशुधन योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो ने पशु पालकों के बीच मुर्गी का चूज़ा वा सुकर का वितरण किया गया। तिलकचंद भोगता पिता सुरेश गंझू ग्राम निरी व कैलाश कुमार पिता लालजीत राम ग्राम केरेडारी को चार चार सुकर वा कुकुट बिकास योजना के तहत मो इकबाल पिता अली अंसारी को 500 सौ चूजा दिया गया।
इन पशु पालकों को मुख्य मंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 75 प्रतिशत अनुदान पर परिसंपति मुहैया कराया गया है।
मौके पर प्रभारी प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी डॉक्टर लाइस राम गोसाई सिंह, जिला पशु पालन कार्यालय से महेश कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, बेबी देवी, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 582








