महुआडांड़ में शान से निकला मुहर्रम का जुलूस, अली हुसैन के नारों से गूंजा शहर

सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड। मोहर्रम इंत्तजामिया कमिटी के जनरल खलीफा लडले खान और नायब खलीफा परेवज अलाम, शहजाद अलाम, रासीद खान, मतीन उफ गुडु नेतृत्व मे बुधवार को महुआडांड में मोहर्रम का जुलूस पूरे शान के साथ निकाली गई। जुलूस जरहाटोली गुरगुरटोली से शुरू होकर अम्बोवाटोली, डीपाटोली, शास्त्री चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुचीं। जहां ये जुलूस मेला में तब्दील हो गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसडीपीओ राजेश कुजूर, बीडीओ अमरेन डांग, पुलिस निरक्षक धर्मदेव पासवान,प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, प्रभारी रतन टुडू, उप प्रमुख अभय मिंज, इस्तेखार अहमद,हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जयसवाल, मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत मोहर्रम इंत्तजामिया कमिटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर किया गया। इसके बाद विभिन्न मुहल्ले के खिलाड़ी तलवार, भाला, फरसा के अनोखे जोखिम भरे करतब दिखायें। बेहतर करतब दिखाने वाले टीम को कमिटी के द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया।

मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह ने कहा कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए अपनी शहादत दी थी। इमाम हुसैन ने कर्बला में दुनिया को पहली बार यह सिखाया कि पीड़ित रहकर और अपनी जान देकर भी कैसे लड़ाई जीती जा सकती है। आज भी इमाम हुसैन प्रेरणा के श्रोत है।

कार्यक्रम को सफल आयोजन में जामा मस्जिद के इमरान खान, सिक्रेटी महजर खान, तनवीर अहमद,सहजाद नुरुल हसन अमीर सुहेल, मो मुस्तकीम का महत्व पूर्ण योगदान रहा ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *