महुआडांड में संकल्प सप्ताह के तहत समावेशन सामारोह का आयोजन, उपस्थित हुवे अधिकारी

महुआडांड़। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह के उपलक्ष्य में समावेशन सामारोह का आयोजन सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, विशिष्ट अतिथि बीडीओ अमरेन डांग, सीओ संतोष बैठा, प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजूर, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्रामर शमीम अख्तर, शिक्षा विभाग के बीपीओ कामेश्वर सिंह, सीआई गौतम कुमार लकड़ा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुवे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों को पूरा करना है। आयोग के द्वारा जो पांच थीम स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा आधारभूत संरचना, कृषि एवं सहायक सेवाएं के संदर्भ में जो आदेश प्राप्त है, उसे हर संभव पूरा करना है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *