महुआडांड़। महुआडांड प्रखंड में धूमधाम से अनंत चतुदर्शी मनाया गया। अनंत चतुदर्शी अवसर पर मंदिर व नदी के तट पर सनातन धर्मावलंबियों ने भगवान अनंत की पूजा किए। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा बाड़ी परिसर में, आवासीय विद्यालय के समीप शिव मंदिर व बाजारटांड स्थित शिव मंदिर, देवी मंडप में पंडित सर्वेश पाठक, पंडित राजेश पाठक ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ अनंत भगवान की पूजा अर्चना करवाए। वहीं चटकपुर शिव मंदिर परिसर में पंडित ओंकार पाठक के द्वारा भगवान अनंत की पूजा कराए। मंदिरों में मंत्रोच्चारण से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 348








