महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण, भक्तिमय हुआ पैसरा


बरकट्ठा( हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो पंचायत के ग्राम पैसरा स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में 6 मई से 14 मई तक होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री मारुति नन्दन सह रामचरित मानस महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या कुमकुम देवी , बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, मुखिया चिंता देवी, पूर्व मुखिया अशोक रविदास शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पूर्व गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं ग्रामीणों ने यज्ञ की समाप्ति तक पूरे गांव में मांस मदिरा का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। यज्ञ समिति के मुताबिक यज्ञाचार्य जय राम शरण जी महाराज अयोध्या कथावाचक श्री दुर्गेश जी महाराज अयोध्या और कथावाचिका मानस मंजरी सुनीता रामायणी बनारस के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य सुरेश प्रसाद एवम आशा कुमारी समेत शंकर दयाल प्रसाद, द्वारिका महतो, त्रिभुवन प्रसाद, भीमलाल प्रसाद, महेंद्र सिंह,, भीखन यादव, बबुनी महतो, लेखराज महतो, चुरामन महतो, बैजू महतो, किशुन महतो ,जितेंद्र प्रसाद, अशोक ठाकुर, अंगलाल ठाकुर, धर्मचन्दी यादव, जिबलाल यादव दिनेश यादव, दिनेश यादव, विनय शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, टुकलाल महतो, टिपलाल प्रसाद, नरेश कुमार, राजकुमार रविदास, गांगो महतो, महेंद्र रविदास, महेश महतो, रामचंद्र प्रसाद , मुनिया देवी, माला कुमारी, गीता देवी, कलावती कुमारी, कुमारी वीणा, विमला देवी, गौरवा देवी, सोहवा देवी, मधुरा देवी, देवंती देवी, फुलवा देवी समेत आदि ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *