गुमला। सोसल मीडिया फेस बुक से हुई दोस्ती, दोस्ती बदला प्यार में और फिर शादी का वादा करके गुजरात के युवक ने गुमला की लड़की को लेकर हो गया फरार। गुमला के नाबालिक युवती के परिजनों के शिकायत पर भरनो पुलिस ने युवक और नबालिक युवती को गुजरात के लिमडी थाना क्षेत्र से बरामद किया। वही युवक को पुलिस ने राजस्थान निवासी सुरेश सिंह (22) को जेल भेज दिया। मामला गुमला जिला के भरनो प्रखंड का है।
इस मामले में लोगो ने बताया कि भरनो की एक नाबालिग लड़की की दोस्ती छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से गुजरात के एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर रांची बुलाया और वह गुजरात से रांची पहुंचकर किशोरी को अपने साथ ले कर फरार हो गया। किशोरी 24 फरवरी को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली और वापस नहीं आई, उसकी मां ने काफी खोजबीन किया।
परंतु कुछ पता नहीं चला, मां ने चार अप्रैल को थाने में अज्ञात युवक के विरुद्ध पुत्री को भगा कर ले जाने का केस दर्ज कराई। एसपी गुमला के निर्देश पर थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी ने टीम गठित कर 10 अप्रैल को एसआइ शिवम गुप्ता एवं हवलदार ज्योति मिंज को गुजरात भेजा। टेक्नीकल सेल के माध्यम से पुलिस ने किशोरी का पता लगा कर स्थानीय पुलिस की मदद से किशोरी को गुजरात के लिमडी थाना क्षेत्र से बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात में रहकर किराना दुकान चलाता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





