मनातू पैक्स अध्यक्ष बने विनोद कुमार महतो 133 वोट ला कर चुनाव जीता

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के मनातू पैक्स में अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुवा। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए आकाश कुमार, नागेश्वर महतो, वा विनोद कुमार महतो प्रत्याशी थे। चुनाव में कुल 250 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे 4 मत रद्द हुवा। वही 133 मत विनोद कुमार महतो, 68 मत आकाश कुमार, 45 मत नागेश्वर महतो को मिला। विनोद महतो ने अपने विपक्षी आकाश वा नागेश्वर महतो को 65 मत से पराजित किए। चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने पारदर्शिता के साथ चुनाव को संपन्न कराया।
मौके पर द्वारिका गंझू, सुरेश महतो, देवचंदी गंझू, किशोर गंझू, बालेश्वर भुइयां, जगदीश गंझू, सुनिता देवी, सुगा देवी, जसफुलो देवी, सुमित्रा देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *