भारत बंदी थम गया वाहनों का चक्का, वाहन चालक उतरे सड़क पर कानून वापस लेने का किए मांग

अरुण यादव

केरेडारी(हजारीबाग)। हिट एंड रन मामले में सजा एवं जुर्माना बढ़ाये जाने को लेकर चालक संघ का आहूत भारत बंदी केरेडारी में सफल रहा। केरेडारी मुख्य चौंक, लायसुकवार चौंक, गर्रीकला चौंक में चालक संघ ने सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने पर टंडवा बड़कागांव मुख्य पथ में वाहनों की लंबी कतार लग गई। डम्हाबागी बाय पास में कोल वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं। केरेडारी ड्राइवर संघ के हड़ताल को उप प्रमुख अमेरिका महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक मिडिया प्रभारी मनोज सिंह ने समर्थन दिया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा केंद्र सरकार हमेशा कोई ना कोई नियम बना कर विवादो में घिरे रहता हैं। ये कानून ड्राइवरों के लिए काला कानून हैं। सरकार इस कानून में संशोधन कर वाहन चालकों के हित में काम करें।

केरेडारी में बंदी का नेतृत्व कर रहे लेकर देवसरन साव ने कहा जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेता तब तक आंदोलन चलेगा। सरकार चालकों के खिलाफ पारित किए काला कानून को वापस लें।
मौके पर देवसरण साव, संजय साव, सदाम हुसैन, कलाम अंसारी, अब्दुल रब, जियारत अंसारी, बसंत साव, सूरज साव, प्रकाश साव, आशिक अंसारी, विजय राम, विनोद ठाकुर, संजय ठाकुर, अजय पासवान, अर्जुन मुंडा समेत कई लोग मौजुद थे।

पेट्रोल टंकी वाले मालिक भी हैं परेशान

चालक संघ का आहूत भारत बंदी के कारण केरेडारी मुख्य मार्ग में वाहनों का चक्का थम गया हैं। वाहनों के परिचालन बंद होने से पेट्रोल पंप के मालिक भी परेशान हैं। टंडवा बड़कागांव मुख्य मार्ग में तीन पेट्रोल पंप हैं। एक टंकी से प्रत्येक दिन 2500 से तीन हजार लीटर पेट्रोल वा डीजल का बिक्री होता हैं। पीछले 1 जनवरी से वाहन बंद होने के कारण तीनों पेट्रोल पंप में तेल बिक्री बंद हो गया हैं। तेल बिक्री बंद होने पंप चालकों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

एनटीपीसी के सीबी कोल प्रोजेक्ट के कोयला का उठाव बंद, करोड़ों का नुकसान

इस बंदी के कारण केरेडारी प्रखंड में संचालित एनटीपीसी सीबी कोल प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का कार्य बिलकुल बंद हैं। इस परियोजना से 10 हजार टन कोयला की ढुलाई किया जाता हैं। दो दिन में 20 हजार टन कोयला का ढुलाई नहीं हो सका। प्रभारी जीएम फैज तैयब ने बताया कि वाहन बंद होने से कंपनी को लगभग 10 करोड़ से अधिक का नुकसान हुवा हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!