भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बोकारो के दांतू में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का किए भव्य स्वागत

दांतू के देहाती होटल में राहुल गांधी समेत कार्यकर्ताओं ने ली चाय की चुस्की

बोकारो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अनोखे अंदाज के कारण मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी बोकारो से रामगढ़ की ओर जाने के दौरान एनएच के किनारे देहाती होटल नामक चाय पकौड़ी की दुकान में रुक गए। होटल में उतरे और अपने साथियों के साथ चाय की चुस्की ली और बिस्किट का भी आनंद लिया। इस संबंध में होटल मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक जब उनकी टीम के कुछ लोग आकर यह कहे कि राहुल गांधी आपके होटल में चाय पियेंगे तो वह भौंचक रह गये। कहा : यह सुनकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाया और हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि वे राहुल गांधी से मिलकर काफी खुश है। वही कसमार प्रखंड के कमलापुर एवं दांतू के साथ साथ बहादुरपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में निकले राहुल गांधी को ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

दांतू में कांग्रेस पार्टी के कसमार प्रखंड अध्यक्ष रमेश चन्द्र महाराज, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक रजक, मकिन अहमद, अख्तर अंसारी, मीना राय, लालू करमाली, इमरान अंसारी, मलु करमाली, भुसिया देवी, सविता देवी, मीना देवी, जमील, चंपा, मेनका देवी व अन्य लोगों ने राहुल गांधी का भव्य तरीके से स्वागत किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *