भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का बैठक नये कार्यकर्ताओं को जोड़ना सीखे


केरेडारी (हजारीबाग)। भाजपा सदस्यता अभियान महापर्व 2024 की पांचवीं बैठक केरेडारी मण्डल के बसरिया बाजार टांड़ में किया गया। बैठक में बेंगवरी, पाण्डु, मनातू एवं हेवई शक्ति केंद्र के लोग उपस्थित थें। बैठक की अध्यक्षता मण्डल सदस्यता प्रभारी बालगोविंद सोनी ने की,  संचालन प्रभारी नारायण यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए सदस्यता प्रभारी ने नारायण यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने नजदीकी 50 व्यक्तियों को सदस्य बनायेंगे। इन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्य बनाने की प्रक्रिया को प्रैक्टिकल करके बताया। सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं में उत्साह और सफलताओं को देखते हुए आभार भी जताया। सहयोगी प्रकाश गुप्ता ने भी संगठन को सशक्त करने में सहयोग किये।


बैठक में मुख्य रूप से चंद्रजीत वर्मा, बासुदेव प्रजापति, रामचंद्र प्रसाद, विजय वर्मा, उज्ज्वल दुबे, विनय दुबे, विनोद दुबे समेत कई लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *