केरेडारी। रांची में भाजपा के युवा आक्रोश रैली में पुलिस प्रशासन के द्वारा युवाओं पर पानी का बौछार करने, रब्बर गोली चलाने के विरोध में केरेडारी के भाजपा कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन के विरोध में जम कर नारेबाजी की।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम साव, नरेश महतो, नारायण यादव, अमित गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थें.
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 29