बुंडू पंचायत में लगभग 6 करोड़ की लागत से बनेगा दो सड़क, विधायक ने की शिलान्यास


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया। सड़क निर्माण दामोदर नदी से मुख्य पथ ढोठन गंझू के घर तक भाया उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुंडू तक के पथ निर्माण कार्य 3 करोड़ 94 हजार के लागत से होगा. इसके अलावा मुख्य पथ शल्या टुंगरी से ग्राम हल्दी कोचा तक पथ निर्माण में तीन करोड़ 30 लाख के लागत से किया जायेगा।

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जहां लोग पैदल भी नहीं जा सकते थे वहां भी सड़क बन रहा है, अब वहां भी चार पहिया वाहन दौड़ेंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। विधायक ने सड़क का निर्माण कार्य करा रहे विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को बेहतर सड़क निर्माण करने तथा गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने की बात कही व तय समय अनुसार निर्माण कार्य को पूर्ण करने की बात कही।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक प्रतिनिधि पिपरवार क्षेत्र राजेंद्र गुप्ता, मुखिया तुलसी तुरी, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो,पंचायत समिति सदस्य रंजीत तुरी, पंचायत अध्यक्ष मोहन करमाली, बसंत गुप्ता, हीरालाल महतो, सुरेंद्र साव, धनंजय कुमार, रोहित तुरी, भोला साव, राजेश साहव, रवि साव, मनीष उरांव, जितेंद्र राम,संतोष यादव,उमेश यादव,अशोक साव, बबलू यादव, सिवन तुरी, प्रभु साव, पवन तुरी, सुनील तुरी, भुनेश्वर तुरी,सुरेंद्र साव, संदीप साव, राजदीप साहव, कृष्णा तुरी, गणेश साव, सावित्री देवी, सुभाष साव, भुवनेश्वर तुरी, सुरेंद्र करमाली, रूपलाल यादव, राजेश साव, सिकंदर तुरी, कृष्णा तुरी, मनोज राम, रंजीत यादव, विनोद यादव, मनोज रविदास, लाल देव करमाली, मंगल सिंह, हीरा राम, गुरदयाल सिंह, तेजनाथ महतो, मुकेश महतो सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *