प्रकाश कुमार/प्रतापपुर
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के बभने पंचायत सचिवालय में दिन शुक्रवार को डीएमएफटी मद के नए योजनाओं को लेकर ग्रामीणों का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बभने मुखिया संगीता देवी ने की, जबकि संचालन उप मुखिया रंजीत यादव ने किया। इस बैठक में डीएम्फटी मद से पीसीसी पथ निर्माण, पुलिया निर्माण, स्ट्रीट लाइट, विद्यालय बाउंड्री निर्माण, आंगनबाड़ी मरम्मती कार्य, के साथ साथ अन्य कई योजनाओं का चयनित किया गया। मौके पर पंचायत सचिव अजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अजय यादव, कलपु यादव, सोनी यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, समेत कई लोग शामिल थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 219








