बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के बरवां गाँव के नवदम्पति द्वारा बीते रविवार को एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से इलाके के लोग मर्माहत हैं। ह्रदय विदारक घटना से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।विदित हो कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद नव दंपत्ति का एक साथ दाह संस्कार किया गया। सूचना पाकर जिप सदस्य कुमकुम देवी पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाई तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं नव दम्पतियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दम्पति के बीच चाहे जितना बड़ा भी मामला हो, अभिभावकों के समक्ष बात को शेयर करना चाहिए। हर समस्या का समाधान यहीं है। कभी भी आत्मघाती कदम कभी न उठाएं ।माता पिता बडे अरमान से बच्चों का लालन पालन कर उसे बड़ा करते हैं। गलतफहमी का शिकार होने से बचें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 636








