ऋत्विक कंपनी के एक अधिकारी व अंगरक्षक को अपराधियों ने मारी गोली,अधिकारी की मौत अंगरक्षक घायल

केरेडारी।एनटीपीसी के चटटीबारियातु के एमडीओ कंपनी रित्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के पदाधिकारी शरद को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। दो गोली इनके छाती में लगी है। शरद के पीएसओ राजेन्द्र प्रसाद महतो को भी गोली लगी है। यह घटना हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित बरवाडीह दोपहर 12:00 बजे के करीब घटी है। बताया जा रहा है कि बड़कागांव मुख्य चौक से एक किलोमीटर दूर स्थित एनटीपीसी के पुराना साइड कार्यालय के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी किया गया। एनटीपीसी के तहत काम करने वाले केरेडारी चट्टी बरियातू के ऋतिक कंपनी में दहशत का माहौल है। एनटीपीसी का पुराना साइट कार्यालय बड़कागांव हजारीबाग रोड के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग लाया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जीएम शरद कुमार की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। वहीं बॉडीगार्ड की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *