बड़कागांव विधान सभा में लहरेगा जेएलकेएम का झंड़ा : सीताराम

केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्यासी बालेश्वर कुमार के पक्ष में उनके सहयोगियों और समर्थकों ने क्षेत्र के हेवई, कोदवे, मुंगबा टांड़, लोचर, बेंगवरी, समेत अन्य क्षेत्रों में जन संपर्क कर जन समर्थन मांगा। इस दौरान सीताराम कुशवाहा, मोहम्मद कासिम अजीज मियां ने लोगो से मिल कर बड़कागांव समेत पूरे झारखंड में परिवर्तन करने का आह्वान किया। आगे कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रत्यासी बालेश्वर कुमार को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।

वही संजू देवी, भारती देवी, किरण देवी ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन कर टाइगर जयराम महतो को मुख्य्मंत्री बनाने के लिए बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र की जनता पार्टी प्रत्यासी बालेश्वर कुमार को अपना मत देकर विजय बनाने के लिए तैयार है।


जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी बालेश्वर कुमार के भाई सीताराम कुशवाहा, जगदीश महतो, धनेश्वर महतो, राजेश महतो, प्रयाग राणा, नेपाली राणा, असगर अली, गौतम सिंह, महवीर महतो, संजू देवी, भारती देवी, दीपक कुमार महतो, दालेश्वर महतो, सहीत दर्जनों समर्थक शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!