बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडेंगे सोहर महतो


केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड के पताल निवासी सोहर महतो बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडेंगे। समाज सेवी सोहर महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधान सभा चुनाव निर्दलीय लड़ने का घोषणा किये हैं।

इन्होंने कहा की चुनाव में बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से हर वर्ग के लोगों का जनसमर्थन मिल रहा हैं। गरीब, पीड़ित, शोषित असहाय, गरीबी, बेरोजगारो के लिए समान रूप से हक अधिकार का लड़ाई लडूंगा। राज्य में स्वास्थ, शिक्षा व्यवस्था का कमी हैं, भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जिसे देख कर मैं स्वच्छ राजनीति के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हूं। चुनाव जीतने के उपरांत मैं क्षेत्र वासियों का आवाज बन कर  विधान सभा में उठाऊंगा। जब तक समस्या का निदान नहीं होगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *