बड़कागांव। हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश के निर्देशानुसार बड़कागांव में अवैध कोयला कारोबार को लेकर हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम बड़कागांव वन विभाग के द्वारा सघन छापेमारी किया गया। इस दौरान बरवनिया वन क्षेत्र (डोकाटांड) जंगल से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया है।
मामले को लेकर वन विभाग द्वारा मामला दर्ज करने के लिए कार्य किया जा रहा था। एके परमार ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा। जो भी पकड़े जाएंगे उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 41