बड़कागांव के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने केरेडारी में की जनसंपर्क मांगा लोगों से दुबारा सेवा का मौका


केरेडारी(हजारीबाग)। कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद गुरुवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में चट्टीबारियातू, पचड़ा, पेटो, सलगा, कराली में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक को समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किये। कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं कभी भी अपना क्षेत्र का नेता नहीं बनी बल्कि आप सभी की बेटी बहन बनकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को पूरी निष्ठा वा ईमानदारी पूर्वक से कार्यों में लगी रही। विधायक अंबा प्रसाद ने लोगो को अपने चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर मतदान करने का अपील किये। और दुबारा सेवा करने का मौका मांगा।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पंचायत प्रभारी सुबोध साव, मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव, रमेश साव, पवन साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि महेंद्र रजक सुरेंद्र गुप्ता धीरेंद्र साव, सुरेश राम, विनोद राम, जितनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, लोकेश्वर साव, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, राजेश साव, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, परमेश्वर साव, मोहन साव पंचायत अध्यक्ष संतोष शर्मा, मोहम्मद अफजल, जागेश्वर साव, भागीरथ साव, मुकेश ठाकुर, बालेश्वर साव, अबाश मियां, सफर राजा, प्रतिमा पांडे, सकुंती देवी, अनिता देवी, गीता देवी, विधायक मीडिया प्रभारी अशोक बंटी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *