बड़कागांव का जिज्ञासु रंजन आंध्र प्रदेश में तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का करेगा प्रतिनिधित्व

हजारीबाग जिले के बड़कागांव के जिज्ञासु रंजन का चयन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है


बड़कागांव। हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी बड़कागांव पीएम श्री विद्यालय के सहायक शिक्षक देवेंद्र कुमार का पुत्र जिज्ञासु रंजन का चयन तीरंदाजी क्षेत्र में नेशनल गेम के लिए किया गया है। जिज्ञासु रंजन आंध्र प्रदेश के गुंटुर में होने वाले 14 वीं मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।आंध्र प्रदेश में 20 मार्च से लेकर 30 मार्च तक तीरंदाजी प्रतियोगिता होगा। तीरंदाजी के क्षेत्र में नेशनल गेम में जिज्ञासु रंजन का चयन होने से हजारीबाग जिला ही नहीं पूरे झारखंड राज्य का गौरव बढ़ा है। जिससे बडकागांव के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।


जिज्ञासु रंजन के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय 14 वीं मिनी नेशनल चयन प्रतियोगिता का आयोजन  जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स  में  23 फरवरी को संपन्न हुआ था । इसमें इंडियन राउंड (बालक वर्ग)में बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, बड़कागांव (गोविंदडीह)के निवासी जिज्ञाषु रंजन 30 मीटर में 720 में 686 स्कोर अर्जित कर चयनित हुआ।


शिक्षक देवेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि जिज्ञासु रंजन तीरंदाजी का प्रशिक्षण बड़कागांव के बालिका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में  कोच अमित कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में  ले रहा है। जिज्ञासु रंजन  बड़कागांव के आईलेक्स पब्लिक स्कूल में नवी वर्ग का छात्र है।बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में 2 वर्ष से प्रशिक्षण ले रहा है।


नेशनल गेम में प्रतिनिधित्व करने के लिए झारखंड टीम में चयन होने पर विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार,सचिव मनोज कुमार , आईलेक्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दीपक कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ,  पंसस रितेश ठाकुर, उर्मिला देवी ने बधाई दी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *