फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच में इलेवन नकटी चट्टी का कब्जा, पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

केरेडारी। केरेडारी कृषि फार्म के मैदान में प्रेरणा युवा क्लब केरेडारी के तत्वावधान में आयोजित फूटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया।
फाइनल मैच किंग इलेवन नकटी चट्टी बनाम युवा क्लब राहम टीम के खिलाड़ियों के बीच खेला गया।जिसमें किंग इलेवन नकटी चट्टी ने राहम टीम को 0 – 3 से पराजित कर ट्रॉफी में कब्जा जमाया। पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने मैच के विजेता टीम और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, सील्ड और बकरा दे कर सम्मानित किये। वही इसके पूर्व तीसरा प्राइज कराली के टीम को दिया गया।
मौके पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि फुटबॉल मैंच खेलने से शारीरिक और मानसिक रूप मजबूत होते है। प्रखण्ड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नही हैं। बस उसे निखारने की जरूरत है। जो कांग्रेस पार्टी खिलाड़ियों को आगे ले जाने में हमेशा प्रयास कर रही है।
मौके पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, मुखिया अशोक राम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पंसस सुरेश भुइयां, नारायण तिवारी, कामेश्वर सिंह, ज्ञानी कुमार, मदन पांडेय, कासिम अंसारी, राम कृष्ण राणा, भारत पांडेय, सुरेश राम, खेल संचालक में विकास कुमार, बहादुर राम, नीतीश कुमार, अरबिंद कुमार दास, करन सिंह, श्याम सुंदर आजाद, उमेश साव,अमीर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *