प्रतापपुर में आग में झुलसने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम


प्रकाश कुमार प्रतातपपुर

प्रतापपुर(चतरा)। प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत कसमार गांव में रहने वाले साजिद आलम की पत्नी का मौत इलाज के दौरान पटना के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई । मृतक बुशरा प्रवीण के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के द्वारा जैसे हीं कसमार उनके घर लाया गया परिजन चित्कार कर रोने चिलाने लगे तथा पूरा गांव में मातम छा गया। वहीं मृतक को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई।

मालूम हो की मृतक बुशरा प्रवीण 20 फरवरी को गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग से बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उनका पिछले लगभग एक महीने से इलाज चल रहा था। मृतक के पति साजिद आलम बैंक ऑफ इंडिया प्रतापपुर शाखा के बीसी का कार्य करते हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *