प्रतापपुर बीपीओ के द्वारा शिक्षकों के बीच मतदाता पत्र का वितरण किया गया


प्रकाश कुमार

प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर बीआरसी में शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों को मतदाता पत्र का वितरण किया  गया। पत्र का वितरण प्रतापपुर बीपीओ अजय कुमार के द्वारा किया गया।

बीपीओ ने कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर जगह जगह पर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगो को मतदान करने के प्रक्रिया को बताया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को बुथों पर मतदान के दिन विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को पी 1, पी 2 व पी 3 पत्र भी दिया गया। मौके पर प्रखंड के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *