देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं हैं, सत्ता विहिन कांग्रेस सत्ता के लिए देश वासियों को गुमराह कर रहा हैं :  केशव प्रसाद मौर्य

यूपी वा झारखंड में भाजपा सभी सीटों पर प्रचंड रूप से चुनाव जीत रही हैं

हजारीबाग लोक सभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में वक्ताओं ने मांगा वोट

केरेडारी, प्रतिनिधि

देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं हैं, सत्ता विहिन कांग्रेस सत्ता के लिए देश वासियों को गुमराह कर रहा हैं। लोक तंत्र खतरे में हैं, संविधान खतरे में हैं भ्रम को फैला रही हैं। परंतु देश की जनता जागरूक हैं, भ्रष्टाचारी इंडी गठबंधन के झांसे में नहीं आयेगी। हर वर्ग के लोग देश वा घर परिवार के विकाश के लिए देश वासी भाजपा में वोट कर रही हैं। उक्त बाते उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केरेडारी कृषि फार्म मैदान में अयोजित जन सभा में कहा। इन्होंने आगे कहा देश भर में भाजपा 400 सीटों में वृहद रूप से चुनाव जीत रही हैं। 4 चरणों के चुनाव में महा गठबंधन का होश उड़ गया हैं। शहजादे हार के डर से अमेठी छोड़ कर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली में भी भाजपा प्रचंड मतों से चुनाव जीत रही हैं। यूपी के 80 सीटे में भाजपा का बहुमत हैं। झारखंड में 14 सीटों में भी चुनाव पार्टी जीतेगी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल के उम्र में भी देश हित में काम कर रहे हैं। 2014 से पूर्व के अपेक्षा 2024 तक देश में काफी विकास हुआ। 2047 तक देश में मोदी जी का सरकार रहेगा। 2024 तक 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिला, घरों तक नल से पानी पहुंचा, घर घर उज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया गया, महिलाएं वा किसानों को सम्मान मिला, भगवान श्री राम अपने जन्म भूमि में स्थापित हुवे। भाजपा के शासन काल में देश में खुशहाली हैं। 4 जून को शपथ ग्रहण के उपरांत 3 करोड़ गरीब परिवार को भाजपा पक्का मकान देगी, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। पाकिस्तान के अधिनस्थ कश्मीर को वापस लिया जायेगा। पहले जवानों पर आतंकी हमला हुआ करता था, मोदी शासन काल में हमले बंद हो गए। जवान गोली का जवाब गोलों से देते हैं। अब कोई जवान शहीद नहीं होता, उन्हें सम्मान दिया जाता हैं। इन्होंने हजारीबाग लोक सभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में सभी बूथों में कार्यकर्ताओं को 370 वोट से लीड कराने का अपील किया। आगे कहा की बहुमत मिली तो देश में लोक सभा वा विधानसभा का चुनाव एक साथ कराएंगे। चुनाव का खर्च बचेगा तो देश का विकास होगा।

केरेडारी में अयोजित जन सभा में शामिल मुख्यातिथि केशव प्रसाद मौर्य, विधायक सीपी सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने पुष्प वा माला पहना कर किये। विशाल जन सभा का अध्यक्षता वा संचालन केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, राज्य सभा सांसद खीरू महतो, विवेकानंद सिंह, बटेश्वर मेहता ने भी सभा को संबोधित किये। कहा की भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल आपका घर का बेटा हैं। इन्हें अपना बहुमूल्य वोट दे कर विजय बनाने का अपील किये।

भाजपा ने ठाना ने 2047 तक विकसित भारत बनाना हैं: राकेश प्रसाद

राकेश प्रसाद ने कहा की 2024 के भारत में देश की तकदीर और तस्वीर बदली हैं। भाजपा ने ठाना ने 2047 तक विकसित भारत बनाना हैं। मोदी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। सरकार ने गरीबों के घर में उज्वला योजना, नल जल योजना, शौचालय की व्यवस्था कराया।

मौके पर विधायक सीपी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राज्य सभा सांसद खीरू महतो, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिवलाल महतो, अमरदीप यादव, टुनू गोप, बटेश्वर मेहता, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि बद्रीनारायण सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित गुप्ता, बसंत यादव, प्रीतम साहू, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंत्री पवन रजक, नरेश महतो, नारायण यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, केंद्रीय सदस्य पंकज शाहा, कंचन यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *