टैंकर ने युवक को लिया चपेट में घायल, बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर


केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के लबनिया मोड़ स्थित कर्बला के समीप टैंकर के चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक कराली पंचायत के लकराही के बबलू भुइयां पिता रंगू भुइयां हैं। दो पहर 2 बजे की हैं। घायल का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। घटना को अंजाम दे कर वाहन भागने में सफल रहा।


घटना के संबंध में बताया जाता है युवक टंडवा के घर लौट रहा था। जिसे वाहन ने चपेट में लिया। घायल वस्था में ग्रामीणों ने युवक को केरेडारी सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *