टंडवा प्रखंड क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए टंडवा मुखिया संघ हुआ एकजुट,रोजगार को लेकर चतरा उपायुक्त को लिखेंगे पत्र

टंडवा (चतरा):औद्योगिक नगरी टंडवा में बेरोजगार युवकों की समस्याओं को लेकर टंडवा प्रखंड के सभी मुखिया काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस गंभीर समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए टंडवा प्रखंड के सभी मुखिया एकजुट होकर समस्या का निदान हेतु शनिवार को टंडवा नगर भवन में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता टंडवा मुखिया संघ अध्यक्ष सुबेश राम एवं संचालन मुखिया किसुन राम ने किया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह मौजूद हुवे।इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद हुए।जिसमें प्रत्येक पंचायत के विभिन्न समस्याएं एवं प्रखंड में व्याप्त समस्याओं पर विशेष चर्चा परिचर्चा किया गया।बैठक में गहरा मंथन करते हुए मुख्य रुप से मगध एवं अम्रपाली जैसे सीसीएल कंपनियों से विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रों में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए चतरा उपायुक्त एवं सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर प्रखंड मुखिया संघ के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपकर एक कमेटी बनाने का आग्रह किया जाएगा।आगे मुखिया संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि टंडवा में एशिया महादेश का सबसे प्रसिद्ध कंपनियां जैसे एनटीपीसी एवं मगध अम्रपाली कोल परियोजना जैसी विभिन्न कंपनियां कार्यरत है फिर भी यहां किसी प्रकार का बीमारी के उचित इलाज के लिए अस्पताल की व्यवस्था नहीं है।जिससे प्रत्येक दिन क्षेत्र के कई लोग बीमारी से ग्रसित होकर उनकी मौत हो जाती है। साथ ही इस क्षेत्र में बड़ी तादात पर घटनाएं होती रहती है जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेंस से रांची हजारीबाग भेजा दिया जाता है।जाते-जाते रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देता है इस प्रकार अनेकों समस्याओं को लेकर टंडवा मुख्य संघ ने अतिशीघ्र चतरा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल बनाने का मांग करेंगे। साथ ही टंडवा मुखिया संघ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया ने एकता का परिचय देते हुए बैठक की समाप्ति की गई। बैठक में मुख्य रूप से नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत मुखिया महावीर साहू, मिश्रऑल मुखिया सुबेश राम, कोईद मुखिया किशुन राम, कल्याणपुर पंचायत मुखिया महेश मुंडा, कासियाडीह पंचायत मुखिया सरिता देवी, बेंती पंचायत मुखिया सरिता देवी, गाड़ीलॉन्ग पंचायत मुखिया शबिदा खातून, राहम मुखिया विश्वजीत उरांव, मुखिया पति सुभान मियां समेत सभी मुखिया गण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *