असामाजिक तत्वों ने 2 एकड़ में लगे आम के बगीचा में लगाया आग

बरकट्ठा:-प्रखंड क्षेत्र के पंचायत शीलाडीह के ग्राम बाराडीह में भागीरथ पाण्डेय एवं मिथिलेश पाण्डेय दोनों के पिता स्वः-जगदीश पाण्डेय के भूमि पर 2 एकड़ में मनरेगा योजना से लगे आम के पेड़ को असामाजिक तत्वों के लोगों ने आग लगा दिया। जिससे 2 सौ आम का पौधें और अन्य शीसम, सागवान का एक सौ पौधें जलकर स्वाहा हो गया।वहीं नबार्ड की ओर से उक्त स्थल पर लगाये गए पानी पटाने का पाइप भी जल गया। जिससे भुक्तभोगी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस बाबत भुक्तभोगी मिथिलेश पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा रात में आम के बागवानी में आग लगा दिया गया। जिसकी सूचना हमें सुबह में मिली। जब हम अपने बगीचे में गए तो देखा सभी आम का पेड़ जिसमें फल भी लगा हुआ था जलकर स्वाहा हो गया है। इस घटना की जानकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को जानकारी दी ओर दोषियों पर कार्रवाई कर उचित मुआवजे की मांग की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *