झारखंड में बड़े पैमाने पर हुवा आईएएस अधिकारियों का उलट फेर, हिमांशु मोहन बने लातेहार उपायुक्त

रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को उलट फेर किया गया है। आईएएस का तबादला को लेकर कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, श्रावणी मेले के बीच में ही देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजयंत्री को हटा कर पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर) का डीसी बनाया गया है। मगर उन्हें देवघर श्रावणी मेला को लेकर सभी जानकारी व्यावहारिक रूप से साझा करने के बाद ही प्रभार का अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त पलामू उपायुक्त ए दोड्डे को दुमका, दुमका उपायुक्त रवि शंकर को सरायकेला-खरसांवा भेजा गया है। इन्हें भी बासुकीनाथ श्रावणी मेला की सभी जानकारी साझा करने के बाद ही प्रभार अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इनके आलावे उपविकास आयुक्त गिरिडीह शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा उपायुक्त, निबंधक सहयोग समितियां मृत्युजंय कुमार वर्णवाल को पाकुड जिला डीसी, क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास अजय कुमार सिंह को सिमडेगा उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त शशि रंजन को पलामूू उपायुक्त, पाकुड उपायुक्त वरूण रंजन को धनबाद, उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला जिला उपायुक्त, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग मेघा भारद्वाज को कोडरमा जिला उपायुक्त, निदेशक कृषि चंदन कुमार को रामगढ़ जिला उपायुक्त, संयुक्त सचिव कला संस्कृति हिमांशु मोहन को लातेहार उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर उपायुक्त, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को उपायुक्त खूंटी बनाया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *