केरेडारी थाना में मुहर्रम को लेकर किया गया शांति समिति का बैठक 

केरेडारी। मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्योहार मुहर्रम को  लेकर केरेडारी थाना प्रांगण में शांति समिति का बैठक किया गया। बैठक में दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सीओ राकेश तिवारी ने की। संचालन बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने की। बैठक में दोनो समुदाय के लोगो ने 29 जुलाई को मुहर्रम का त्योहार शांती व सौहार्द पुर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लियें। बीडीओ  किस्टो कुमार बेसरा ने मुहर्रम का मुबारक देते हुवे मुस्लिम भाइयों से निर्धारित समय पर मुहर्रम का पर्व मनाने का अपील किये। आगे कहा मुहर्रम का जुलूस रोड़ चार्ट के अनुसार ही निकालें। डीजे से परहेज करे और भड़काऊ गानों से दूरी बना कर रखे। बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारा का त्योहार है. लोग घर परिवार के साथ त्योहार का आनंद ले।

थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेटा ने कहा त्योहार के दिन अखाड़ो में पुलिस सुरक्षा चाक चौबंध रहेगी। शोसल मीडिया के अफवाह से लोगो को बचने का आग्रह कियें।

मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विस बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, मुखिया पार्वती देवी, हितनारायण साव, युगल कुमार, बजरंग प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, महमूद मियां, मो यूसुफ, मों. बदरुद्दीन, खुर्शीद आलम, कलीम अंसारी, मो अयुब समेत दर्जनों लोग शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *