जेपी पटेल के नामांकन में केरेडारी से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का बैठक सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता वा संचालन जिला महा सचिव महेश प्रसाद साव ने की। बैठक में आगामी 1 मई को महा गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के नामांकन में केरेडारी से भारी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिए। साथ ही चुनाव में सभी दल के कार्यकर्ता तन मन धन से सहयोग करने पर जोर दिये।

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा हजारीबाग लोक सभा में इस बार परिवर्तन का लहर हैं। सभी वर्ग के लोगो का महा गठबंधन के तरफ झुकाव हैं।

बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला महासचिव सह मुखिया महेश प्रसाद साव, सुरेश साव, रामकुमार दुबे, पैरु प्रताप राम, सलामत अंसारी, उमेश कुमार साव, राजेंद्र प्रजापति, सफर रजा, फुनेश्वर रजक, मोहन साव, विश्वनाथ महतो, भागीरथ साव, समेत कांग्रेस, जेएमएम, राजद वा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *