गेडे गांव में तीन महीने से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने किया हंगामा



प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत स्थित गेड़े गांव में पिछले तीन माह से ट्रांसफॉर्मर खराब अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बनवाने का मांग किया है।

ग्रामीणों ने बताया की ग्राम गेडे में बहुत मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था बहाल की गई थी। जिसके बाद पिछले करीब तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। आगे बताया की इस गांव में लगभग दो हजार की संख्या में लोग रहते है। और यहां किसान लोग सिंचाई के लिए बिजली पर ही निर्भर करते है।लेकिन बिजली आपूर्ति ठप्प होने से बहुत समस्या उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा की इस संदर्भ में कई बार विभाग को एवं प्रशासन को लिखित सूचना दी गई है। किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बनवाने की मांग किया है। इस दौरान ग्रामीण गुलाबी देवी, राजकुमारी देवी, तेतरी देवी, जिरवा देवी, सरिता देवी, काजल देवी, मालती देवी, नीरा देवी, शांति देवी, मनिका देवी, मनोहारी देवी, मालती देवी, सुकनी देवी, बुधनी देवी, सहजोगा देवी, गोली देवी, सकुंति देवी, सचु तुरी, गोविंद तुरी, बच्चू तुरी, भोला तुरी, कल्पु भुइया, सुकन बैगा, बिलवा बैगा, चलितारा बैगा, सुनील यादव, सुरेश यादव, सीताराम भारती, दसरथ भारती, मोहन भारती समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *