कोडरमा पुलिस ने मुथूट फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.93 लाख की लूटपाट की घटना में किया खुलासा


127100 नगद के साथ 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

कोडरमा। कोडराम पुलिस ने मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट की घटना बड़ी सफ़लता हाथ लगी हैं। पुलिस ने डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही रोड स्थित अम्बादाह घाटी के समीप से 3 लाख 93700 रुपये की लूटपाट की घटना पर्दा फास करते हुवे 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों में डोमचांच के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बिरनी गिरिडीह निवासी राहुल कु पांडेय पिता प्रेम पांडेय, मुथूट कम्पनी के फील्ड ऑफिसर इचाक निवासी कुर्बान अंसारी पिता कमरुद्दीन अंसारी, जमुआरी निवासी और मुथूट कम्पनी के फील्ड ऑफिसर रंजीत कुमार पिता सेवा महतो वा डोमचांच थाना क्षेत्र के लेंगरापीपर निवासी रौशन कुमार यादव उर्फ रॉकी पिता प्रकाश यादव शामिल हैं। पुलिस ने लूटपाट में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल और लुटे गए राशि में से 1लाख ,27100 रुपये बरामद किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह में प्रेस कांफ्रेंस कर मामला की जानकारी दिए। एसपी ने कहा कि बीते 3 जनवरी को मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी लोन के पैसे का कलेक्शन कर के लौट रहे थे, उसी दौरान उक्त अपराधियों के द्वारा अम्बादाह घाटी के समीप कम्पनी के कर्मी से 3,93,700 रुपये लूट लिया था। घटना के बाद कम्पनी के कर्मी के द्वारा डोमचांच थाना में कांड संख्या 02/24 में मामला दर्ज किया गया था ।पुलिस ने इस घटना के जांच के लिए एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर वा प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में एक आरोपी राहुल कु पांडेय को डोमचांच से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि लूटपाट की घटना में मुथूट फाइनेंस कंपनी के कर्मी कुर्बान अंसारी और रंजीत कु मेहता के साथ साथ अन्य अपराधी भी शामिल थे। राहुल कु पाण्डेय के बयान और उसके निशानदेही पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1,27,100 नगद राशि ,लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल को बरामद किया ।एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राहुल कु पांडेय डोमचांच बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता हैं। जहां कुर्बान अंसारी और रंजीत कु मेहता का आना जाना था । इसी क्रम में इनकी जान पहचान हुई और मिलकर घटना को अंजाम दिया।

मौके पर पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, डोमचांच थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, एसआई मदन मुंडा, अब्दुल्ला खान, ऋषिकेश सिन्हा, नीरज कुमार शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *