केरेडारी योगेंद्र की गोली मार कर हत्या, परिजनों ने साथी पर हत्या करने का लगाया आरोप

संदेह पर केरेडारी पुलिस मृतक के साथी साहेब कुमार से कर रही पुछताछ


केरेडारी। केरेडारी के बारियातु निवासी योगेंद्र कुमार साव उर्फ छोटू को गोली मार कर हत्या करने के मामले में परिजनों ने मृतक के साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में मृतक के भाई छत्रधारी साव ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें छत्रधारी साव ने लिखा हैं की मेरा भाई योगेंद्र कुमार साव वा साहेब कुमार एक साथ रहते थें। दोनो एक साथ रांची से गांव बारियातू पहुंचे थे। बीते दिन बुधवार को 3 बजे साहेब वा अन्य लोगो के साथ मृतक योगेन्द्र मेला जानें के लिए घर से निकला था। मेला से घर वापसी के लिए दोनो एक ही मोटर साईकिल से निकले। इस दौरान रास्ते में हुवे गोली बारी में साहेब कुमार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जबकि योगेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने साजिश के तहत योगेंद्र की हत्या साहेब कुमार के द्वारा करने का आरोप लगाया हैं। और मामले गहनता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का मांग किये हैं। हालांकी घटना के उपरांत ही  केरेडारी पुलिस साहेब कुमार को कब्जे में ले लिया हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही हैं।


केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा मामले में पुलिस गंभीर हैं। टीम बना कर मामले में छानबीन शुरू किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर अग्नि संस्कार के लिए शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामले का उद्भेदन केरेडारी पुलिस जल्द ही कर लेगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *