केरेडारी में धुुम धाम से मनाया  गया सरस्वती पुजा, भक्तिमय हुवा वातावरण

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में सरस्वती पुजा धुम धाम से बुधवार को मनाया गया। प्रखंड के 16 पंचायतों में बने विभिन्न क्लबों के द्वारा चौक चौराहों में पंडाल बना कर मां सरस्वती का प्रतिमा स्थापित किया गया। भक्तों ने मां सरस्वती का विधिवत् पुजा अर्चना कियें। मुर्ति पुजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण कियें। पुजा के बाद माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना देर शाम तक लगा रहा। मां सरस्वती के पुजा के मंत्रोच्चार एवं  भक्ति गीत से केरेडारी प्रखंड का वातावरण भक्तिमय हो गया हैं।

आकर्षण का बना केन्द्र- केरेड़ारी के एनएससी बोस इंस्टीट्यूट में पूरा पूजा पंडाल चंद्रयान वा रोवर के थीम पर बनाया गया। थीम के सामने लगा मां सरस्वती की प्रतिमा  काफी आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं किड्स ए जुनियर स्कूल, परमेश्वरी डीएवी स्कूल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा वा साज सज्जा काफी रोचक था। यहां बच्चों ने विधिवत रुप से प्रतिमा का पूजा अर्चना किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *