केरेडारी में आजसू का कार्यकर्ता मिलन समारोह का अयोजन, विस प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने नये कार्यकर्ताओं का किये स्वागत

आजसू पार्टी का केरेडारी पंचायत युवा कमिटी का गठन अध्यक्ष प्रमोद कुमार वा सचिव बने राजेश

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बंगला टांड बाजार केरेडारी में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन महतो ने की।कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर प्रतिमा देवी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार के नेतृत्व प्रमोद कुमार, राजेश जंक्शन, मिथिलेश कुमार, जगन्नाथ कुमार, विक्रम कुमार, रामचंद्र गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सुबोध कुमार रफीक अंसारी सुरेंद्र साव शमशेर आलम, मुन्ना कुमार साहू, अनिल कुमार, सुबोध ठाकुर, विनय कुमार, संजय साव, महेंद्र साहू, आमिर साव, इंद्रजीत कुमार, विजय कुमार, प्रकाश साव, प्रकाश राम, शाहबाज, सुबोध पांडे, लखन यादव, विजय कुमार, मुकेश साव, विकास कुमार, महिला में प्रतिमा कुमारी, सरोया देवी रिंकी देवी, सरस्वती देवी, निकिता देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, नदिया देवी, लुखरी देवी, प्रतिमा देवी, मनीषा कुमारी, संकुस देवी, राजति देवी, बबीता देवी, बसंती देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, रमणी देवी, कुश्ती देवी, पिंकी देवी, कुंती देवी, शमशेर आलम, मुंदरी देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, बेबी देवी, रुकनी देवी ने आजसू पार्टी का दामन थामा। सभी नये सदस्यों को आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने सभी को माला पहना कर स्वागत किये।

रोशनलाल चौधरी ने कहा की राज्य सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस प्रयास नही किया। जिससे क्षेत्र के युवा रोजगार हेतू अन्यत्र राज्यों में पलायन को मजबूर हो रहें हैं। बड़कगांव विधानसभा क्षेत्र में उद्योगों का भंडार है किन्तु स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर अन्य राज्यों से बुलाकर रोजगार दिया जा रहा है। बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ धोखेबाजी हुई है।  यहां उच्चतम तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था नहीं है।  एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। उद्योगों का भरमार होते हुए अपनी जमीन खोने के बाद भी क्षेत्र के विस्थापितों वा शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। हक अधिकार नहीं दिया जा रहा।  क्षेत्र के युवा रोजगार हेतू पलायन को विवश हो रहें हैं। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की अनदेखी होती आ रही है। हर तरफ भ्रष्टाचार है। रोजगारोन्मुखी एक भी योजना धरातल पर नही है। उत्पाद सिपाही की भर्ती में कई युवाओं ने अपनी जान गंवाई है।  युवाओं के साथ अन्याय हो रहा। समय आ रहा है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का बड़कागांव विधानसभा में परिवर्तन की आवश्यकता है। कांग्रेस ने क्षेत्र को पिछड़ापन का शिकार बनाया है।  विकास और रोजगार के लिए बड़कागांव में आजसू के नेतृत्व की आवश्यकता है। तभी बड़कागांव का संपूर्ण विकास होगा।

इस अवसर पर आजसू पार्टी केरेडारी पंचायत युवा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष प्रमोद कुमार , सचिव राजेश जंक्शन, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सहसचिव जगन्नाथ कुमार, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार को बनाया गया।

मौके पर केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, हजारीबाग जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल, प्रखंड सहसचिव विनोद गंझु, उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, प्रखंड कोषाध्यक्ष कंचन यादव, विनोद सिंह,प्रखंड महिला अध्यक्ष राधा देवी, विकास कुमार उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!