केरेडारी बीडीओ ने बेलतू पंचायत में  मनरेगा वा आवास योजना का किये जांच कार्य पूर्ण करने का दिये निर्देश


केरेडारी (हजारीबाग )। केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार के द्वारा बेलतू पंचायत में संचालित अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कूप समेत कई विकास योजनाओ का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कूप की गहराई वा गुणवत्ता का जांच किये। जांच में योजना का कार्य संतोष जनक मिला। श्री कुमार ने अधूरे योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश लाभुकों को दिये।
इसके अलावा बेलतू पंचायत भवन में चल रहे विशेष मनरेगा दिवस में शामिल हुवे। साथ ही उपस्थित मनरेगा मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनरेगा मजदूरों के बीच मनरेगा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता में कई लोग भाग लिए।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, रोजगार सेवक सूरज कुमार, बीएफटी उमेश कुमार सोनी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *