केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के परमेश्वरी डीएवी स्कूल में स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केरेडारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम कुमार के दिशा निर्देश पर हुवा। कार्यक्रम में एनिमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त भारत वा स्वस्थ जीवन पर चर्चा किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम कुमार, डॉ.शिखा गुप्ता, ए.एन.एम स्वाति ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ वा बच्चों को स्वास्थ्य वा स्वच्छता पर लोगो को जागरूक किये।
बच्चों को अपने दिन चर्या में पूरी स्वच्छता बरतने का जोर दिए। विद्यालय के संचालक विकास कुमार ने कहा की स्वच्छता ही स्वास्थ्य का जननी हैं। इसके लिए लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 31