केरेडारी के पगार वा बड़कागांव के सीकरी में बना सहायक थाना एसपी ने किया फीता काट कर उद्घाटन

केरेडारी। केरेडारी व बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था में पुख्ता व्यवस्था को लेकर केरेडारी के पगार वा बड़कागांव के सीकरी में सहायक थाना स्थापित किया गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। केरेडारी पगार थाना का कमान विक्की ठाकुर वा सीकरी का कमान सुनील कुमार सिंह को सौंपा गया हैं।

उद्घाटन के दौरान पकरी बरवाडीह प्रमुख फैज तैयब वा पगार में एस पी गुप्ता, पिआरओ मुकुल तायल मौजूद थें पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि दो सहायक थाना बनने से आपराधिक घटनाएं थमेगी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यहां पुलिस जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सहायक थाना बनने से आमने सामने पंचायत के लोगो को सुविधाएं मिलेंगी। सिकरी थाना का कार्य क्षेत्र सिकरी, केरी वा केरेडारी गर्रीकला पंचायत शामिल हैं। वहीं पगार सहायक थाना का कार्य क्षेत्र पचड़ा के जोरदाग, पचड़ा, नयाखाप, सिंझुआ, चट्टीबारियातू पंचायत के चट्टीबारियातू वा पगार, पांडू पंचायत के तरहेसा, पांडू, बलिया, टुंडा, काबेद, बालेदेवरी हैं। यहां के लोगों के समस्याओं का इन्हीं सहायक थानों में समाधान किया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!