केरेडारी के जोरदाग में मनाया गया सावित्रीबाई फुले की जयंती

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में माली समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा सावित्री बाई फुले के तस्वीर पर लोगो ने बारी बारी से माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित माली समाज के सदस्यों द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किये गए कार्यो पर चर्चा की गई। साथ ही  बताया गया की किस तरह उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं के शिक्षा के प्रति न्योछावर कर दिया।  इस कार्यक्रम में माली मालाकार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र माली, उपाध्यक्ष अनिल माली(उप मुखिया प्रतिनिधि), सचिव अजीत माली, पूर्व कोषाध्यक्ष कन्हाई माली(वार्ड सदस्य), उपाध्यक्ष बजरंगी माली, नारायण माली, सिकन्दर माली, अमित कुमार माली, सुधीर माली, धीरज माली, जागेश्वर माली, दीपक माली, माधुरी देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, सुबी देवी सहित माली समाज के कई महिलाएं शामिल हुई।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *