केरेडारी। केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो ने केरेडारी बीडीओ अमित कुमार को पत्र लिख कर स्थानिय प्रज्ञा केंद्रो में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मांग किए हैं। उप प्रमुख अमेरिका महतो ने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में दूर दराज के लोगो को केरेडारी मुख्यालय आना पड़ता हैं। जिसमे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय प्रज्ञा केन्द्र में सुविधा बहाल होने पर लोगो को मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। और लोगो को समय पर प्रमाण पत्र भी बन जायेगा।
इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि इस पर विचार किया जायेगा। सरकार लोगो को हर सुविधा अपने गांव में ही दे रही हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 366





