कुआं में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव गांव में सनसनी, शव के शिनाख्त में जुटा केरेडारी पुलिस

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के काबेद गांव के एक कुआं से अज्ञात युवक का सड़ा हुआ शव केरेडारी पुलिस ने बरामद किया हैं। शव को पगार थाना प्रभारी विक्की ठाकुर ने कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। घटना गुरुवार सुबह की हैं।
इस में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग कुआं के तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुआं से दुर्गंध मिलने पर लोग पानी में शव तैरता हुआ मिला। जिसके उपरांत ग्रामीणों शव होने की सूचना स्थानीय थाना में दी। ग्रामीणों के सूचना के उपरांत पगार थाना प्रभारी विक्की ठाकुर दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कुआं से निकाला। पंचनामा तैयार करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विक्की ठाकुर ने कहा कि युवक का शव काफी सड़ गया हैं। शव का शिनाख्त नहीं हो पाया हैं। मृतक लाल रंग का टी शर्ट वा भूरा रंग का पैजामा पहना हुआ हैं। मृतक के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ हैं। तकनीकी शाखा के सहयोग से पहचान करने की कोशिश की जा रही हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *