कुंदा में सीआरपीएफ ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाला अमृत कलश यात्रा



रंजीत कुमार यादव


कुंदा (चतरा)। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीआरपीएफ के कमांडेंट मनोज कुमार के निर्देश पर सीआरपीएफ 190 बटालियन के द्वारा अमृत कलश यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जवानों व ग्रामीणों ने हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर बनाशाम, बेसरा, विशनपुर, भूरहा, काशिलौंग समेत कई गांव पहुँच कर शहीद जवानों के लिए मिट्टी को एक कलश में एकत्रित किया। शहीदों को नमन किया। अभियान वीर शहीदों के सम्मान के लिए शुरू किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप सहायक कमांडेंट राम भरोसे उपस्तिथ थे। कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान की गौरवशाली परंपरा और सेवा वफ़ादारी को दोहराया।

मौके पर मुखिया अनिता देवी, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, नागेश्वर पण्डित, जितेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, शिवनंद यादव, दिनेश शर्मा, सुमित रंजन, सुनील कुमार वा जवान शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *