कुंदा में विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

मैच से पूर्व स्व. विनय सिंह भोक्ता के प्रतिमा पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर दिए श्रद्धांजलि


रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा प्रखंड के काशिलौंग खेल मैदान में मंगलवार को शहीद विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट अयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने फुटबॉल में कीक मार कर किए। साथ ही अतिथियों ने भाजपा नेता विनय सिंह भोक्ता के पांचवी पूण्य तिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात उदघाटन मैच यूएमएस पिंजनी बनाम नावाडीह विद्यालय के छात्रा के बीच खेला गया।

बच्चों को सम्मानित करते अतिथि गण

जिसमें पिंजनी के टीम ने पेनाल्टी शूट से तीन -शून्य से जीत दर्ज किया। पूर्व विधायक ने कहा विनय सिंह भोक्ता भाजपा के कदावर नेता थे। इनके मौत से पार्टी के बहुत बड़ी छति हुई है। वह फुटबॉल खेल के प्रति काफी उत्साहित रहते थे। पूण्य तिथि के अवसर पर हर वर्ष फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है। खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेल कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।


मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, पूर्व जीप सदस्य अनिता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव, गंदौरी साव, अम्बिका सिंह भोक्ता, मुखिया अनिता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, सुमन दास, बसंत यादव, बिनोद साव समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *