कुंदा में धूमधाम से मनाया गया कर्मा पूजा, ढोल नगाड़े खूब थिरके लोग



रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा प्रखंड भर में प्राकृति एवं भाई-बहन स्नेह का पावन पर्व कर्मा बड़े धूमधाम से मनाया गया। कुंदा पंचायत के मोहनपुर गांव कुर्मी महतो समुदाय के द्वारा कर्मा पूजा अनोखा तरीके से मनाया गया। इस दौरान पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ करमा लोकगीत गाती हुई महिलाएं एवं युवतियां हाथों में करम डाल लिए हुए पारंपरिक नृत्य करती हुई आखरा पहुंची। कुर्मी महतो मोहनपुर द्वारा पूरे विधि विधान से करम डाल स्थापित करते हुए पूजा अर्चना किए।

इसके पश्चात कुंदा प्रखंड समेत विभिन्न गांव से आए हुए सैकड़ो युवक-युवतियां, महिला-पुरुष के द्वारा ढोल मांदर की थाप पर झूमर खेले। साथ ही महिलाओं एवं युवतियों ने अपने-अपने भाइयों की सलामती के लिए प्राकृतिक का आशीष लिया। कार्यक्रम में लोकनाथ महतो,प्रदीप महतो, मिथलेश महतो, समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *