रंजीत कुमार यादव
कुंदा। बीते कई महीनो से कुंदा में चोरों का आतंक बढ़ गया हैं। लागातार चोर छोटी बड़ी चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते रविवार रात थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनासाम में पानी आपूर्ति के लगाया गया 300 वाट का 3 सोलर प्लेट को चोरों ने चोरी कर ले उड़े। चोरों के द्वारा सोलर पलेट की चोरी की घटना से विद्यालय प्रबंधन काफी परेशान है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने चोरी की घटना की सूचना कुंदा पुलिस को दी हैं।

बताते चले की कुंदा क्षेत्र में बीते महीने चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। परंतु कोई अपराधी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। अपराध करने के बावजूद पकड़े नही जाने से चोरों का मनोबल लगातार बढ़ रहा हैं। विद्यालय प्रबंधन ने चोरों पर कार्रवाई करने का मांग कुंदा पुलिस से किए हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 267








