किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, किया विरोध प्रदर्शन

केरेडारी। दिल्ली में किसानो के आंदोलन में किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ केरेडारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केरेडारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क में उतरे। इस दौरान टंडवा बड़कागांव मुख्यमार्ग में स्थित केरेडारी मुख्य चौक पर वाहनों का चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम होने से सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी किए। प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा की किसान हक अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र के बीजेपी सरकार किसानों के अधिकारों को देने के बजाय किसानों पर लाठियां चला रही है। केंद्र के दमन कारी नीति के खिलाफ कांग्रेस हमेशा विरोध किया हैं। इन्होने केंद्र सरकार से किसानों के अधिकार को देने की मांग किए हैं।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक मिडिया प्रभारी मनोज सिंह, धीरेंद्र साव, सलामत अंसारी, प्रभु यादव, बिनेश्वर, समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *