कलश स्थापना के साथ हंटरगंज में नवरात्रा शुरू, गाजे बाजे के साथ निकाला गया भव्य कलश यात्रा



राजा प्रसाद साहू/हंटरगंज

हंटरगंज। प्रखंड भर के दुर्गा मंडपों में कलश स्थापना के साथ नवरात्रा शुरू हो गया। प्रखंड के पाण्डेयपुरा में नवरात्रा पर श्रद्धालुओ के द्वारा कलश यात्रा का अयोजन किया गया। यहां पूजा कमिटी के द्वारा स्थानीय कन्या तनु कुमारी, प्रीति कुमारी,अनुराधा कुमारी रिचा कुमारी अंजलि कुमारी रिचा कुमारी के द्वारा माता दुर्गा के प्रतिरूप को प्रदर्शित किया ।भव्य कलश यात्रा में संरक्षक विजय प्रसाद, मदन किशोर तिवारी, गोविंद शरण तिवारी,आलोक तिवारी, अवध किशोर तिवारी,मुखिया पति सुनील रजक,पूर्व मुखिया पति सुरेश पासवान, धनु राम, अध्यक्ष विजय प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष धीरज प्रसाद, सचिव आदित्य प्रसाद, जागनारायण भारती, मनोज राम ,राजेश मेडिकल, राजेश प्रसाद, सुमन प्रसाद, पंकज प्रसाद,ब्रजेश, कुलदीप, अंकित, अभिराम, सौरभ, सुधांशु, विकाश समेत कई लोग मौजूद थें।

कलश यात्रा पाण्डेयपुरा बाजार स्थित ठाकुरबाडी से प्रारम्भ हो कर गांव के देवीमंडप तिवारी टोला होते हुए गेंजना मोड से होते हुए गांव के छठ तालाब धरधरी पहुंचा। जहाँ पुजारी रासबिहारी पाण्डेय के द्वारा पूरे मंत्रोचार और विधि विधान से पूजन के उपरान्त श्रद्धालु कलश मे पवित्र जल भर कर पूजा स्थल पहुंचे। पूजा स्थल पर पूजन के उपरांत विधिवत कलश स्थापना किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *