अभिजीत मुहूर्त में हुई भगवती का आगमन, कलश स्थापना के साथ नवरात्रा शुरू

गुरिया में 50 वर्षों से होती आ रही है भगवती की पूजा


प्रकाश कुमार / प्रतापपुर

प्रतापपुर। चतरा प्रखंड मुख्यालय के बभने पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरिया में दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को अभिजीत मुहूर्त11/38 पूर्वाह्न के बाद में भगवती नव दुर्गा का कलश स्थापना श्रद्धा भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने की। आचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने विधिवत भगवती के कलश की स्थापना कर भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजा आराधना के साथ ही दस दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ किए। पूजा में समिति के सुधीर प्रसाद सपत्नीक सहित कई लोग यजमान बने हैं। जिसमें ब्रजकिशोर प्रसाद, रेखा देवी, सुरज कुमार शर्मा, भूपेंद्र कुमार, बिनोद पासवान, गूंजन कुमारी, प्रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी शामिल हैं। सर्वविदित है कि गुरिया में लगभग पचास वर्षों पूर्व से अभी तक भगवती आदिशक्ति के पूजा आराधना हरसोल्लास के साथ आयोजित होती आ रही है। जिसमें कई स्थानीय प्रबुद्ध समाजसेवियों, धर्मपर्मियो, व जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान सम्मिलित रहा करता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *