गिरिडीह। पचंबा थाना इलाके के बुढ़वा आहर तालाब में कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए गई चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। वही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि पचंबा के बुढ़वा आहर तालाब में हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए तालाब गई हुई थी। इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार बच्चियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पहले एक बच्ची डूब रही थी जिसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन बच्ची तालाब में डूब गई और चारों बच्चों की मौत हो गई।
इधर घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं सदर अस्पताल में डीएसपी संजय राणा, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान पहुंच चुके हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








